Dark Mode
बच्चों को बताया साफ सफाई का महत्व

बच्चों को बताया साफ सफाई का महत्व

रतनगढ़ । राजस्थान  नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा अधीक्षक अभियंता के.के. अग्रवाल के निर्देशन में व अधिशासी अभियंता आर. गर्ग के मार्गदर्शन में शहर के वार्ड संख्या 45 में स्थित  गुरुकुल आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने सिवरेज ड्रेनेज परियोजना के लाभ बताते हुए बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता साफ सफाई वह हाथ धोने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य नेमीचंद सांखला ने बच्चों को बताया कि आज जो भी बताया गया उसका दैनिक जीवन में जरूर ध्यान रखें सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कंचन, लम्बी गुरारा, आकांक्षा, पायल व आकाश ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार नवल ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!