Dark Mode
टोंक : मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शहरी सेवा शिविरों में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है

टोंक : मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शहरी सेवा शिविरों में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है

टोंक। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शहरी सेवा शिविरों में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। शिविरों में आने वाले लोगों के काम तेजी से होने से आमजन के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।
जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 17 अक्टूबर तक शहरी शिविर आयोजित किये जा रहे है। टोंक नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 15 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रुप में 50 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक दिये गये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 3 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इसमें यशोदा देवी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रुपये, शोकत पुत्र अलम मियां को 41 हजार रुपये तथा नईम मोहम्मद को संयुक्त सहायता योजना में श्रवण यंत्र दिया गया।
आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नये आवेदन पत्र ऑनलाईन किये जा रहे हैं। योजना के अन्तर्गत जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों से सम्बद्ध असंगठित सेवा क्षेत्र के श्रमिक ट्रांसपोर्ट, डोमेस्टिक एवं गिग वर्कर, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रेग पिकर, दस्तकार आदि पात्र है। योजना में तीन किश्तों में कुल 80 हजार रूपये का लोन दिया जायेगा। इसमें प्रथम किश्त 10 हजार, द्वितीय किश्त 20 हजार तथा तृतीय किश्त 50 हजार का ऋण बैंक द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए 18 से 60 वर्ष के पात्र व्यक्ति ई-मित्र अथवा शिविर स्थल अग्नि शमन केन्द्र पर आकर आवेदन कर सकते है। साथ ही बैंको से समन्वय कर ऑनलाईन किये गये आवेदन पत्रों का निस्तारण भी करवाया जायेगा।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि शिविर का जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्षक बबलू टेंकर, प्रभु बाडोलिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर परिषद के कार्मिक मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!