Dark Mode
टोंक जिला आर्म रेस्लिंग संघ के चुनाव सम्पन्न चैयरमैन बने सुनिल बंसल

टोंक जिला आर्म रेस्लिंग संघ के चुनाव सम्पन्न चैयरमैन बने सुनिल बंसल


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। टोंक जिला आर्म रेस्लिंग संघ के चुनाव एवं साधारण सभा की बैठक का आयोजन के. आर. खान की अध्यक्षता में राही मंजिल अमीरगंज टोंक में किया गया। आर्म रेस्लिंग के सचिव रईस अहमद ने बताया कि बैठक में चुनाव अधिकारी एड. विशाल वास्तव, ओलम्पिक संघ के सचिव मुमताज राही मौजूद रहे। उन्होने बताया कि बैठक में संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चैयरमैन सुनिल बंसल, अध्यक्ष मकसूद बुलंद, सचिव रईस अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युसूफ ऐजाजी, उपाध्यक्ष युसुफ इंजीनियर, सै. दानिश हसन, चौथमल गढ़वाल, तकनीकी सलाहकार मुमताज राही, संयुक्त सचिव जीशान अली, फाईज अहमद, हाशिम जावेद, सदस्य धनराज आर्य, सोनू सैनी, विकास सिसोदिया, आरिश खान एवं हकीकत हसन को शामिल किया गया है। सचिव रईस अहमद ने बताया कि 4 फरवरी को रीजनल पब्लिक स्कूल में सर्वसम्मति से आर्म रेस्लिंग प्रतियोगिता कराई जाये, जिसमें जिले के सभी आर्म रेसलर भाग लगेें। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। आर्म रेसलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित की जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!