टोंक: जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन
टोंक। सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की कार्यकारणी की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही ने बताया की बैठक में आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया, साथ ही संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि 2005 से लगातार महासभा की और से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्य किया जा रहा है, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में तहसील स्तर से भी प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर संगठन विस्तार की रूप रेखा पर विचार विमर्श कर तहसील स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के लिए समाज बंधुओं को जोड़ा जाएगा। 5 अगस्त 2025 तक प्राप्त प्रविष्टियों की जांच कर चयन समिति ने सूची बनाकर महासभा कार्यकारणी को प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधान संरक्षक शंभुदयाल शर्मा, परामर्शदात्री समिति संयोजक ज्ञानेन्द्र श्रोतिय, अश्वनी शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, गिरिराज शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, भागीरथ पारीक, उमाशंकर उपाध्याय, प्रहलाद निमावत, सोभागमल शर्मा, प्रकाश पाठक, ब्रह्मानंद शर्मा, मुकुंद भारद्वाज, चन्द्र शेखर पारीक, गोविन्द नारायण शर्मा, विवेक शर्मा, राजेश शर्मा, भुवनेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, दशरथ किशोर शर्मा, रमेश चन्द शर्मा, अनिल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा एवं मुरली मनोहर शर्मा आदि मौजूद थेे।