Dark Mode
आप पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में टोंक के पदाधिकारियों ने ली शपथ

आप पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में टोंक के पदाधिकारियों ने ली शपथ

टोंक । आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी के पांच हजार  से ज्यादा सर्किल एवं वार्ड इंचार्जो का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को वी टी ग्राउंड जयपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें टोंक के आप पदाधिकारियों ने भाग लिया, जहां राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक द्वारा पदाधिकारियों को  शपथ दिलाई। इस मौके पर टोंक जिलाध्यक्ष हनुमान सैन ने अपने उद्धबोधन में राजस्थान के कोने- कोने से आये कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि दिल्ली केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाकर भाजपा-कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैकने की मुहिम में अभी से जुट जायें। उन्होने बताया कि 18 जून को अरवीन्द केजरीवाल गंगानगर में विशाल जन-सभा को संबोधित करेगें। शपथ ग्रहण समारोह में टोंक जिले के जिलाध्यक्ष हनुमान सैन, महेश बैरवा, जिला सचिव सिंह खंगारोत, गिरिराज सिंह खंगारोत, सोशल मीडिया प्रभारी हनुमान सहाय मीणा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश साहू, प्रेम शंकर, प्रहलाद सुवालका, एसटी मोर्चा लड्डू लाल मीणा, जिला संयुक्त सचिव धनराज वैष्णव बालापुरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामबाबू गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष अलमान खान, पप्पू लाल मीणा, विकास कुमार प्रजापत, उम्मेद सिंह खंगारोत आदि कई शहरी एवं  ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!