प्रीमियर क्रिकेट आरपीएल में टोंक के खलील अहमद व अजीम अख्तर का हुआ चयन
टोंक। बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राजस्थान प्रीमियर क्रिकेट लीग में टोंक जिले के खलील अहमद एवं अजीम अख्तर का चयन हुआ है। कोषाध्यक्ष इम्तियाज अली ने बताया कि खलील अहमद को उदयपुर टीम ने एवं अजीम अख्तर को जाबांज कोटा चैलेंजर्स ने बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है, आईपीएल की तर्ज पर यह लीग जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में दूदिया रोशनी में खेली जायेगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विवेक व्यास ने बताया कि आरएपीएल की इस लीग में भारतीय क्रिकेटर दीपक हुडा, राहुल चाहर, दीपक चाहर, मानव सुथार, महिपाल लोमरोर आदि हिस्सा लेगें। लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें से प्रत्येक टीम जयपुर व जोधपुर में मिलाकर लगभग 10 मैच खेलेगी।