नारायण दर्शन यात्रा निकाली
रतनगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की तरफ से स्थानीय मेघवाल बस्ती में रामदेव जी मंदिर के पास नारायण दर्शन यात्रा निकाली गयी। स्थानीय दादू द्वारा के महंत संत श्री देविदास महाराज ने कीर्तन करते हुए बस्ती का भ्रमण कर प्रभात फैरी निकाली।बस्ती भ्रमण के बाद संत श्री दादूदास ने सनातन समाज को संगठित होने का महत्व बताया और संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख महेश जोशी ने अपने उद्बोधन में भगवान राम के गुणों को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। जिला सह कार्यवाह ओमप्रकाश पुजारी ने संतों के प्रवचन का अनुकरण करने का आग्रह किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवा प्रमुख प्रवीण सिंवाल ने नारायण दर्शन यात्रा का महत्व बताया। संचालन प्रधानाचार्य नरेन्द्र चौमाल ने किया।