Dark Mode
टूलडार्ट ने किया अपनी पहली ग्रामीण शाखा का शुभारंभ

टूलडार्ट ने किया अपनी पहली ग्रामीण शाखा का शुभारंभ

जयपुर । जयपुर आधारित आईटी कंपनी "टूलडार्ट" ने सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए चोमू में अपने नए ग्रामीण केंद्र का उद्घाटन किया। निदेशक विकास अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों और सामान्य पृष्ठभूमि से संबंधित छात्रों को एक छात्रवृत्ति की पेशकश की जाएगी जो हमारे देश को ग्रामीण सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं के ग्रामीण रोजगार में मदद करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सारथी आईएएस के निदेशक "अरिंदम सोनी" मौजूद रहे जिन्होंने फीता काट कर केंद्र शुभारंभ किया एवम् टूलडार्ट के इस सामाजिक प्रयास को सराहा और शुभकामनाएं दी।  अरिंदम सोनी ने बताया कि संस्था (टूलडार्ट) राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक शाखाएं खोलने की भी योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में बेरोजगार युवाओं को 100% प्लेसमेंट गारंटी और रोजगार प्रदान करना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!