Dark Mode
क्रिकेट प्रतियोगिता में तोपचिवाडा की टीम 32 रन से रही विजेता

क्रिकेट प्रतियोगिता में तोपचिवाडा की टीम 32 रन से रही विजेता

 
अचरोल . मनोहरपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मनोहरपुर की दोनो स्थानीय टीमों के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए तोपचिवाड़ा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 152 रन बनाए जवाब में मनोहरपुर की टीम मात्र 120 रन बना सकी और तोपचिवाड़ा की टीम 32 रनो से मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच संजय कुमावत रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए आतिशी अर्धशतक लगाया। इस से पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पीसीसी सदस्य एवम् विधायक प्रत्याशी मनीष यादव ने किया था एवम् विजेता एवम् उपविजेता टीम को अपनी तरफ से आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की। फाइनल में विजेता टीम को नगद 15 हज़ार एवम् आकर्षक ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7 हजार नगद एवम् आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम का प्रतिनिधित्व छात्रसंघ अध्यक्ष चिमनपुरा अनिल कुमार बुनकर एवम् जमशेद खान ने किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!