मूसलाधार बारिश ने फिर बरपाया झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों पर कहर
पदमपुर. रात्रि 2 घंटे से अधिक पदमपुर मंडी में मूसलाधार बारिश कई परिवारों को घर से बेघर कर ऐसा कहर बरपाया कि भूख प्यास से छोटे-छोटे बच्चे व्याकुल तड़पते हुए देखेंगे किंतु दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इनके दर्द को किसी भी राजनीतिक दल ने समझने का प्रयास नहीं किया , लगातार दो बार भारी वर्षा के बावजूद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करना उचित नहीं समझा , विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद वस्तुस्थिति से विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर को अवगत करवाने पर झुग्गी झोपड़ियों से जमा बारिश के गन्दे पानी को बहार निकालने की मात्र औपचारिकताएं पूरी करने पर अधिकतर प्रभावित परिवारों का आरोप था कि पिछले 30 सालों से नर्क से बदतर वो अपना जीवन झुग्गी झोपड़ियों में व्यापन करने को मजबूर हैं जहां मंडी की समूची गंदगी व मृत जानवर दूर -दूर तक भारी दुर्गंध फैलाते हैं , केमिकल युक्त साबुन की फैक्ट्री से निकलने वाली गंदगी का सामना करना पड़ता है । बारिश के कारण खाने-पीने का घरेलू सामान चपेट आने में से छोटे-छोटे बच्चे भूख प्यास से व्याकुल हो जाते हैं , इसके बावजूद शासन व प्रशासन का ध्यान नहीं जाने के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं , मौके पर पार्षद शीतल राम ने नगर पालिका की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया । इंडस्ट्री एरिया के अलावा पशु चिकित्सालय रोड व शहीद हेमू कालानी पार्क के पास झुग्गी झोपड़ियां में भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने से बड़ी परेशानियों का देर रात तक कई परिवारों को करना पड़ा , दो घन्टे तक चली मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा, पब्लिक पार्क मार्ग की सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से गहरे गड्ढों में तब्दील होगी कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है । धान मंडी रोड की नवनिर्मित सड़क एक साइड में जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ वह के दुकानदारों का काम ठप हो रहा है । मेन रोड उत्सव पैलेस के पास सड़क के गहरे गड्ढों की मरमत का कार्य बरसात के दोरान श्रमिक कर रहे है