पर्यटन गाइड कर रहे हैं वन विभाग की ट्रेनिंग का इंतजार
सवाई माधोपुर . पिछले कुछ महीनों पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में 6000 गए नवीन पर्यटन गाइडों की भर्ती निकाली गई थी जिसमें करौली टोंक सवाई माधोपुर संभाग से गाइडों का चयन किया गया। जिसमें पर्यटन विभाग के द्वारा 86 गाइडों की ट्रेनिंग करा लाइसेंस दिया जा चुका है रणथंबोर में 1 दिन में ढाई सौ के लगभग जिप्सी कैंटर जाते हैं जबकि नेचर गाइड रोस्टर सिर्फ 135 लोगों का है जिसमें से 110 ही रेगुलर कार्य करते हैं बाकी गाइड्स नेचर गाइड होटल मालिक व ट्रैवल एजेंट है पूर्व में दो तीन बार पर्यटन गाइडों को नेचर गाइड के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जा चुकी है 2007 मे पर्यटन गाइड से नेचर गाइड बने जाहिद खान गाइड व के नेचर गाइड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व 2007 के बैच के ही पर्यटक गाइड अतीक मोहम्मद 2011 में अध्यक्ष रह चुके हैं 2014 में वन विभाग द्वारा पर्यटन गाइड से नेचर गाइड बने मान सिंह राजावत भी दो बार नेचर गाइड एसोसिएशन के महासचिव रह चुके हैं किंतु अभी पुराने नेचर गाइड द्वारा नवीन पर्यटन गाइडों की रणथंबोर में भर्ती का विरोध किया जा रहा है जबकि गाइड का रोस्टर 1दिन में दो या तीन बार आ जाता है कई बार रिपीट गाइड भी लगाने पड़ते हैं और दिसंबर नव वर्ष के सीजन के समय सीजन में बगैर गाइड गाड़ियां भेजनी पड़ती है हालांकि पर्यटन विभाग द्वारा वन विभाग को ट्रेनिंग कराने का पत्र भी जारी कर दिया गया है पीसीसीएफ जयपुर अरविंदम तोमर द्वारा टपर्यटन गाइडों की ट्रेनिंग के संबंध में भी आदेश जारी हो चुका है किंतु रणथंबोर में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं 2014 में पूर्व विधायक दिया कुमारी द्वारा 19 गाइडों को पर्यटन व वन विभाग की सम्मिलित मीटिंग मुख्य सचिव द्वारा करा कर चालू किया गया था रणथंबोर नेशनल पार्क में 105 पर्यटक गाइड ऑलरेडी विभाग द्वारा नेचर गाइड की ट्रेनिंग लेकर गाइडिंग का कार्य कर रहे हैं सवाई माधोपुर में रणथंबोर नेशनल पार्क के अलावा कोई ऐसी ऐतिहासिक इमारत नहीं है जिसमें देसी विदेशी पर्यटक द्वारा गाइड की मांग की जाती हो या पर्यटन गाइड अपना जीविका उपार्जन कर सके।