व्यापारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा
बहरोड़। शिव शंकर ईट भट्टा उद्योग जागुवास के मालिक जखराना गॉव निवासी सभाचन्द यादव ने ईट भट्टा संचालक और व्यापारियों की मौजूदगी में भट्टा कर्मचारियों पर दो महीने में दो बार जानलेवा हमला करने एवं लूटपाट करने वाले हमलावरों की गिरफ्तार हेतु बहरोड़ थाना अधिकारी और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिख गया है कि 4 फरवरी को ईंट भट्टे पर 6-7 व्यक्तियों ने हमला किया तथा मुनीम विजयपाल पुत्र सुलतान सिंह एवं कर्मचारी टेकचन्द पर लाठी, सरियों से हमला कर उनके हाथ पैर तौड़ दिये तथा भट्टे के ऑफिस की अलमारी में रखे 7.30 लाख रू ले गये। जिनकी नामजद थाने में रिपोर्ट दर्ज है लेकिन आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही अभी तक वसूली नहीं हुई है। हाल ही में 8 अप्रेल को फरार हमलावरों ने फिर से ईट भट्टे पर हमला कर दिया तथा ऑफिस में घुसकर तौड़ फोड़ की, एलसीडी, कैमरे, कुर्सियां, मेज व गण्डासे से तारों को काटकर डीवीआर भी साथ ले गये। साथ ही ईंट भट्टे के बाहर स्थित दुकान संचालक धोलाराम पर लाठी व गण्डासे से हमला कर दिया एवं दुकान से 1 लाख 32 हजार रू लूट ले गये। हमलावरों के परिवारजनोें द्वारा हमें बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बहरोड़ में व्यापारियों से लूटपाट और हमले की घटनाएं आये दिन बढती ही जा रही हैं। जिससे व्यापारी वर्ग सहित आमजन में भय व्याप्त है। उक्त घटनाओं के बारे में बहरोड़ थाने में 3 एफआईआर दर्ज हैं लेकिन आज गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर ईंट भट्टा उद्योग संचालक और बहरोड़ व्यापार मण्डल ने अहीर धर्मशाला में बैठक कर बहरोड़ थाना अधिकारी विरेन्द्रपाल और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है कि अगर आगामी 7 दिवस में हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो व्यापारी प्रतिष्ठान बन्द कर तथा थाने का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।