Dark Mode
सिटी पैलेस में पारम्परिक ‘होलिका दहन’ का हुआ आयोजन

सिटी पैलेस में पारम्परिक ‘होलिका दहन’ का हुआ आयोजन

जयपुर। जयपुर के सिटी पैलेस में सोमवार शाम को पारम्परिक ‘होलिका दहन‘ का आयोजन शाही शान-शौकत के साथ किया गया। ‘होलिका दहन‘ से पूर्व जयपुर के एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने ‘पूजन‘ एवं ‘हवन‘ अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। होली उत्सव में राजमाता पद्मिनी देवी, राजसमंद सांसद दीया कुमारी और प्रिंसेस गौरवी कुमारी भी शामिल हुईं। सिटी पैलेस में आयोजित इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में जयपुरवासियों और देशी-विदेशी पर्यटकों ने शिरकत की। इस अवसर पर अनेक जयपुरवासी होली की पवित्र अग्नि को संबंधित कालोनियों में ‘होलिका दहन‘ के लिए ले गये। उत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा चंग की शानदार प्रस्तुति दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!