 
                        
        इलाकों में छाये घने कोहरे से यातायात प्रभावित
फतेहपुर शेखावाटी। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह की शुरुआत घने कोहरे में हुई। घना कोहरा छाए रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। फतेहपुर में आज दर्ज किया न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, सुबह से छाए घने कोहरे के मध्य विजिबिलिटी रही 10 मीटर, कल मौसम के ड्राई होने से सर्दी अधिक होने का है अनुमान शहर में पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मौसम में अब कोहरा भी जुड़ गया है। आज सुबह शहर कोहरे की चादर ओढ़े नजर आया। कोहरा इतना घना था कि आमतौर पर सुबह दो से ढाई हजार मीटर तक रहने वाली दृश्यता घटकर सिर्फ 10 मीटर रह गई थी। सुबह 6.10 बजे तक मौसम ठीक था, हलका कोहरा था। इसके बाद अचानक घना कोहरा छाने लगा और दृश्यता कम होने लगी। आज मार्निंग वाक पर गए लोगों ने इस कोहरे के नजारे का जहां आनंद लिया, वहीं गुजरते वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे तक वाहन अपनी लाइट जलाकर चलते नजर आए। सुबह आठ बजे तक सूरज के भी दर्शन नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे धुंध हटना चालू हुई और सडक़ों पर रोशनी नजर आई। ठंड के मौसम के चलते अब यह दृश्य आम हो सकते हैं, लेकिन शहर में छाए कोहरे का आनंद लोगों ने लिया। शहर में ठंड का मौसम अब नजर आने लगा है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। आज सुबह कोहरे के नजारे के चलते यातायात जहां प्रभावित हुआ, वहीं ट्रेनें भी धीमी चलीं, हालांकि ट्रेनें अपने गंतव्य तक तो समय पर पहुंची लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सुबह-सुबह टे्रनों की गति नियंत्रित रखी गई उधर कोहरा छंटने के बाद ही बच्चों को छोडऩे जाना पड़ा। मार्निंग वाक पर निकले लोग भी कोहरे का आनंद लेते नजर आए। वैसे ठंड के कारण कई मार्निंग वाक के ठीए देर से ही आबाद हुए, वहीं आज मंदिर पर भी भक्त देरी से पहुंचे। वहीं फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाएगा, वहीं अब दानदाताओं द्वारा लोगों को कम्बल मुहैया कराए जाएंगे। हालांकि अभी तो आज सुबह छाया कोहरा नियंत्रित नजर आया और 10 मीटर तक की विजिबिलिटी उपलब्ध थी, लेकिन समय बढऩे के साथ में कोहरा और गहरा सकता है।
 
                                                                        
                                                                    