Dark Mode
ट्रेलर चालक ने रफ्तार से मचाया आतंक

ट्रेलर चालक ने रफ्तार से मचाया आतंक

नदबई । नदबई कस्बे के मुख्य बाजार में ट्रेलर चालक की लापरवाही से रफ्तार का आतंक देखने को मिला। जब चालक ने ट्रेलर की चपेट से टक्कर मारते हुए आधा दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान दो लोगों को घायल होने की सूचना मिल रही। रेलवे फाटक समीप डिवाइडर पर चढऩे के चलते ट्रेलर रुक गया। बाद में पीडित लोगों ने चालक से मारपीट करते हुए पुलिस को सौप दिया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूत्रों की मानें तो नगर से नदबई होते हुए भरतपुर की ओर ट्रेलर जा रहा। इसी दौरान ट्रेलर ने कस्बे में नगर तिराहा समीप आधा दर्जन दुपहिया वाहन सहित सिंधी तिराहे पर ट्रैक्टर में टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रेलर की तेज रफ्तार व वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से बाजार में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार के चलते ट्रेलर रेलवे फाटक समीप डिवाइडर पर चढ़ गया। पीडित लोगों ने चालक को पकडकर मारपीट करते हुए पुलिस को सौप दिया। दूसरी ओर जेसीबी की सहायता से ट्रेलर को सडक किनारे खड़ा कर वाहनों का संचालन शुरु किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!