Dark Mode
हाईवे पर चावल से भरा ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित

हाईवे पर चावल से भरा ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित

बहरोड़। नेशनल हाईवे 48 पर सोतानाला के पास रात 3 बजे दिल्ली से चावल लेकर गुजरात जा रहा नागालैंड नंबर का ट्रेलर हाईवे सड़क के नाले को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैलर मालिक जगदीश प्रसाद ने बताया कि ट्रेलर अंडरलोड चावल भरकर गुजरात जा रहा था। दूसरे वाहन ने ट्रेलर को साइड दबा दी। जिसे कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका। चालक ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन उसमें रखे हुए कंटेनर के डब्बे केबिन को तोड़ते हुए जा गिरे। अनियंत्रित ट्रेलर हाईवे के नाले को तोड़ते हुए पुलिया के पास जा पलटा। गनीमत रही कि हादसे में अजमेर के किशनगढ़ निवासी चालक भंवर सिंह बाल-बाल बच गए। ट्रेलर का केबिन कबाड़ में तब्दील हो गया। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!