Dark Mode
नेपा के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने देखी विधान सभा

नेपा के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने देखी विधान सभा

जयपुर। उत्तर पूर्वीय पुलिस अकादमी, उमसाव, मेघालय (नेपा) के 22 प्रशिक्षु उप अधीक्षक व उप निरीक्षक पुलिस अधिकारियों के दल ने गुरूवार को राजस्थान विधान सभा का अवलोकन किया। यह अकादमी गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। राजस्‍थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और मार्शल श्री विक्रम सिंह शेखावत ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विधान सभा की जानकारी दी। यह प्रशिक्षु अधिकारी मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड राज्यों से है। भारत दर्शन के तहत यह दल राजस्थान भ्रमण पर हैं। दौरे के संचालन अधिकारी श्री नेमीचंद बाजिया ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य अधिकारियों को भारत की विविधता, समृद्ध इतिहास एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों से परिचित करवाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!