Dark Mode
कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोटा । राष्टीय बीज निगम के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र बोरखेडा में एफपीओ, डीलरों और किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एफपीओ, डीलरों और किसानों के 68 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. महेन्द्र सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र बोरखेडा में भूजल विभाग सुनिता चौहान, बीज प्रमाणीकरण संस्था से उपबीज प्रमाणीकरण अधिकारी लीना चौबीसा एवं स्टेट कोर्डिनटेर ईनाम जयपुर अविनाश जैन तथा एरिया मैनेजेर राष्ट्रीय बीज निगम मुकेश वर्मा ने प्रतिभागियों को कृषि से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी दी। बीज उत्पादन कार्यक्रम व खेती में हो रहे नवाचारों से सरकार को अवगत कराया गया। केन्द्रीय सरकार की अटल भूजल योजना के सम्बंध में जिला नोडल कार्यालय भूजल विभाग में कार्यरत सुनीता चौहान आईईसी एक्पर्ट ने कम जल खपत की पैदावार लेने से होने वाले लाभों बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह परियोजना सांगोद ब्लॉक में ही शामिल की गयी है क्योकि यह अतिदोहित क्षेणी में आता है। भूजल की कृषि क्षेत्र में खपत को कम करने के लिए विस्तृत जानकारी दी जिससे सम्बंधित क्षेत्र के कृषकों में कम जल खपत वाली पैदावार लेने के संबंध में जागरूक किया जा सकें। कार्यक्रम के अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक राष्ट्रीय बीज निगम मुकेश कुमार जाट एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!