महात्मा गाँधी दर्शन समिति का प्रशिक्षण शिविर आज
शाहपुरा-फुलियाकला उपखंड क्षैत्र के प्रतिभागी लेंगे भाग शाहपुरा, शान्ति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आज शाहपुरा में उपखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, शाहपुरा के तत्वावधान में प्रातः 8:30 बजे आसींद रोड स्थित मालिनी वाटिका में आयोजित किया जायेगा। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि उपखंड प्रशासन व शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले शिविर में गाँधी दर्शन एवं गाँधी दर्शन पर आधारित राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जायेगी और महात्मा गाँधी जीवन दर्शन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। गाँधी दर्शन समिति के ज़िला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।