गांधी दर्शन पर प्रशिक्षण शिविर की फलोदी से हुई शुरुआत
फलोदी . राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार फलोदी मुख्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका टाऊन हॉल में एक दिवसीय उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसी के साथ जोधपुर जिले की समस्त तहसीलों में आयोजीत होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत हुई। शिविर में गांधी दर्शन पर आधारित वक्तव्य, राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वक्ताओं द्वारा उपस्थित संभागियों को दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, डाॅ. अजय त्रिवेदी, शिवकरण सैनी, एसडीएम डाॅ. अर्चना व्यास, विकास अधिकारी नारायण सुथार, रमनलाल माली, रावलचंद माली, मुरारीलाल थानवी, डॉ अरुण माथुर, पार्षद मुकेश माली, एसबीआई बैंक अधिकारी लक्ष्मीनारायण माली सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।