Dark Mode
पोषण पखवाड़े में मतदान व एप के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

पोषण पखवाड़े में मतदान व एप के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

धौलपुर। लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों की निरंतरता में धौलपुर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़े में मतदान पर चर्चा व एप के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपखण्ड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न केवल विभाग बल्कि प्रशासन की भी ग्राम वार्ड स्तर पर कार्यरत सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। मातृ-शिशु के पोषण के साथ-साथ देश का लोकतंत्र भी तभी पोषित होगा जब प्रत्येक मतदाता अपना मत देगा, इसके लिए सबको समेकित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि होली के अवसर पर अपने घर आने वाले प्रवासी मतदाता से सम्पर्क कर मतदान के महत्व पर चर्चा कर मतदान तिथि व समय की जानकारी देकर मतदान करने का संकल्प दिलाएं।
इस अवसर पर जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर एव सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत बढाने हेतु लगातार विभिन्न विभागों द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में विभाग द्वारा मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के तहत स्वीप गतिविधियों के साथ कन्वर्जेंस करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सी-विजिल की जानकारी देकर उनके मोबाइल में एप डाउनलोड करवाए गये। सी-विजिल एप निर्वाचन विभाग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नियमित गृह सम्पर्क के दौरान मतदाताओं से सम्पर्क कर मतदान हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। मंच संचालन मांगीलाल आर्य ने किया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक प्रभा झा, डॉ.निर्मला सिंह, इंदु सक्सेना, ममता जैन, दिनेश पाठक, लोकेश कुशवाह, विजय निर्वाण, स्वीप टीम से शिवपूजन शर्मा ,महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!