बूथ लेवल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
सरवाड़ . कस्बे में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में सरवाड़ उपखंड के भाग संख्या 1 से 103 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक जय कांत शर्मा ने बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए रजिस्टर का संधारण करना, बीएलओ एप वर्जन 3.9 पर कार्य करना, वोटर हेल्पलाइन एप, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम ऐप, सी विजील ऐप का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 103 बीएलओ और 10 सुपरवाइजर ने दो सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान सुपरवाइजर गोपाल लाल धाकड़ ने बताया कि घर-घर जाकर कार्य को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के दिशा निर्देशों के अनुसार करने तथा 17 वर्ष व 17 से अधिक के आयु वर्ग मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण किया जाना है। इस दौरान जय कांत शर्मा, गोपाल लाल धाकड़, अनिल जैन, बालूराम धाकड़, रामप्रसाद माली, महेंद्र चौधरी, शंकर लाल धाकड़, किशन लाल गुर्जर, सत्यनारायण बैरवा, महेश कुमावत, चांदमल खारोल सहित कई बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।