Dark Mode
किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

मूण्डवा। आज मंगलवार को विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष मे अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा मृदा की महत्ता मृदा स्वास्थ्य, मृदा संरक्षण के विषय पर किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। मूण्डवा के आस पास के सभी किसानों ने भाग लिया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागौर कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर रोहिताश बाजिया ने कार्यक्रम में आगंतुक किसानों को मृदा स्वास्थ्य की उत्तम जानकारी दी जिसके उन्होंने बताया कि कृषि हेतु कार्बनिक खाद का महत्व रासायनिक उर्वरकों से मृदा स्वास्थ्य पर होने वाले कुप्रभावों तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता, कृषि हेतु सिंचाई जल के महत्व के बारे में बताया साथ ही उन्हें जैविक खेती की उपयोगिता और इसे अपनाने पर जोर दिया व किचन गार्डन की उपयोगिता बताई। वर्तमान में उपयोग होने वाले सिंचाई जल में मौजूद खारे पानी से कठोर परत के जमाव से पौध रोपण में समस्या के बारे में गंभीर रूप से बताया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के मध्यम से किसानों में खेती के संबंध में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट फाओंडेशन से सु आरती सिंह, सुदर्शन मंगरोलिया, राहुल पाटीदार ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!