Dark Mode
एमसीएमसी एण्ड पेड न्यूज प्रकोष्ठ को दिया प्रशिक्षण

एमसीएमसी एण्ड पेड न्यूज प्रकोष्ठ को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। लोकसभा आम चुनाव 2024 सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिषद सभाहॉल में एमसीएमसी एण्ड पेड न्यूज प्रकोष्ठ के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

 


प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि चुनाव के दौरान पेड न्यूज तथा विज्ञापन प्रमाणीकरण में इस बात का भी ध्यान रखना है कि आदर्श आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन न हो, इसके अलावा सोशल मीडिया तथा फेक न्यूज पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों के विज्ञापनों इत्यादि पर होने वाले खर्च को भी प्रतिदिन लेखादल को भेजकर संबंधित के खर्च में शामिल करवाया जायेगा।
प्रशिक्षण में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स पर चलने वाले विज्ञापनों का प्री-सर्टिफिकेशन जरूरी होगा।

 

प्रिंट मीडिया में मतदान से 24 घंटे पूर्व प्री-सर्टिफिकेशन जरूरी होगा। सोशल मीडिया को भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में शामिल किया गया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्येक उम्मीदवार को आयोग द्वारा निर्धारित राशि तक खर्च करने अनुमत होंगे। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित विज्ञापनों की दर की गणना डीआईपीआर एवं डीएवीपी की दरों के अनुसार निर्धारण होगा। विज्ञापन प्राईम टाईम, नॉन प्राईम टाईम तथा समाचार पत्रों में रंगीन, श्वेत श्याम तथा पृष्ठों के अनुसार दर की गणना होगी। ई-पेपर में प्रकाशित विज्ञापनों का प्री-सर्टिफिकेशन जरूरी होगा।

 


पेड न्यूज का निर्धारण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। पेड न्यूज का निर्धारण होने पर संबंधित उम्मीदवार को नोटिस दिया जायेगा, जिसका 48 घंटे में जवाब देना होगा। उम्मीदवार राज्य स्तरीय समिति में 48 घंटे में अपील भी कर सकता है। चुनाव के दौरान किसी भी पोस्टर, पैम्फलेट एवं प्रचार सामग्री पर प्रकाशक एवं मु्रदक का नाम अंकित करना जरूरी होगा अन्यथा धारा 127 के आरपी एक्ट 1951 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित प्रकाशक व मुद्रक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कोई भी उम्मीदवार या राजनैतिक दल विज्ञापन प्री-सर्टिफिकेशन के लिये दो प्रतियों में समिति को आवेदन करेंगे। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को तीन दिवस पूर्व तथा अन्य को सात दिवस पूर्व आवेदन करना होगा।

 


इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर हंसराज जोशी, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सोनी ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में एमसीएमसी एण्ड मीडिया सेन्टर के प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार शाक्य, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित के अलावा एपीआरओ ज्योति, अशोक शर्मा, विक्रम गिल, रमनदीप, नरेन्द्र विनोचा, अतिरिक्त नोडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (लेखा) कृष्ण कुमार शर्मा, वरूण बिश्नोई, सुनील कुमार दामड़ी, रक्षा शर्मा, प्रवीण कुमार, राजीव चोपड़ा, संदीप सहित प्रकोष्ठ में लगे कार्मिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!