Dark Mode
मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित

मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण बुधवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के लिए तैनात कार्मिकों ने ईवीएम में दर्ज मत व डाक मत पत्र गिनने की बारीकियाँ सीखीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मतगणना के कार्य को पूर्ण मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्वक एवं बिना किसी त्रुटि के संपन्न करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक पूर्ण गहनता से एवं ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण के दौरान बताई जाने वाली बातों को समझें।

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान दल के प्रत्येक सदस्य का जो उत्तरदायित्व होगा उसकी पालना करना सुनिश्चित करें एवं मतगणना के दौरान भरे जाने वाले समस्त प्रपत्रों को ध्यानपूर्वक भरें। उन्होंने ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट के माध्यम से की जाने वाली मतगणना की प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों से उपस्थित कार्मिकों को अवगत कराया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, तहसीलदार महिपाल कलाल सहित एआरओ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!