Dark Mode
मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता विषय पर कृषकों का प्रशिक्षण आयोजित

मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता विषय पर कृषकों का प्रशिक्षण आयोजित

रूपनगढ़। श्री निंबार्क तीर्थ के सहायक कृषि अधिकारी क्षेत्र श्रीनिंबार्क तीर्थ में केंद्रीय परिवर्तित सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड जागरूकता के विषय में कृषकों का एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत मोतीपुरा, सुरसुरा, थल व श्रीनिंबार्कतीर्थ के 100 कृषकों ने भाग लिया। जिसमें पवन कुमार पारीक सेवानिवृत्ति सहायक कृषि अधिकारी ने कृषकों को मृदा में उपलब्ध पोषक तत्व एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण करने पर बल दिया। पौधों को आवश्यक, मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के लक्षण एवं उनकी पूर्ति के लिए मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार उर्वरक एवं सूक्ष्म पोषक तत्व उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वासुदेव बारहट सेवानिवृत्ति सहायक कृषि अधिकारी ने कृषकों को मिट्टी परीक्षण करवा कर कार्बनिक खाद जैसे नीम खली, सरसों खली, गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, मुर्गी की खाद आदि का उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं नवीन परिपेक्ष में उर्वरकों का समुचित उपयोग करने एवं नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग की सलाह दी ।
ग्राम विकास अधिकारी श्रीनिंबार्कतीर्थ श्री रतनलाल थागण ने पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । श्रीनिंबार्कतीर्थ पटवारी अंजू मुंडेल ने ट्रेस नक्शा एवं जमाबंदी संबंधित जानकारी कृषकों को दी ।
जगदीश प्रसाद धायल सहायक कृषि अधिकारी श्रीनिंबार्कतीर्थ ने तारबंदी व खेत तलाई की जानकारी राजेंद्र कुमार वर्मा कृषि पर्यवेक्षक श्री निंबार्क तीर्थ ने कृषि यंत्रों पर अनुदान, मालीराम पिपलोदा कृषि पर्यवेक्षक सुरसुरा ने जैविक खेती, लालाराम यादव कृषि पर्यवेक्षक अमरपुरा ने वेस्ट डी कंपोजर पर एवं धर्मेंद्र चौधरी कृषि पर्यवेक्षक करकेडी ने उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी। कृषक प्रभु राम रेगर, रामेश्वर लाल जाट, बजरंग सिंह, राजूराम दायमा सोनीराम धांधा आदि कृषक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!