Dark Mode
युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास विषयक प्रशिक्षण संपन्न

युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास विषयक प्रशिक्षण संपन्न

बीकानेर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होम साइंस कॉलेज की डीन डॉ. विमला मेघवाल ने कहा कि युवाओं को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। युवकों को स्वस्थ रहने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व गुणों की जानकारी दी।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय खत्री ने युवाओं को हाइजीन किट वितरण की एवं कहा कि युवाओं को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
सरोज रेण ने महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में  नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल एवं छोटू राम पूनिया मौजूद रहे। इस दौरान चंद्रप्रकाश, रविंद्र, पंडित दीपेश सिंह, प्रेम कुमावत, बुधराम आदि मौजूद रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में युवा मंडल के 50 युवाओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!