आगनबाडी़ केन्द्रो पर नियमित योग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हूआ
पीपाड़ शहर- राजस्थान सरकार द्वारा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रो पर प्रतिदिन योग अभ्यास कराने को लेकर पीपाड़ स्थित गोकुल बाबू डिग्री कॉलेज पब्लिक मोंटसरी स्कूल मैं एक दिवसीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसमे क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया इस दोरान 101 प्रतिभागी उपस्थित रहे। आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी गोपालचंद शर्मा व महिला पर्यवेक्षक मुन्नी चौधरी सहित प्रमिला निर्वाण आदि उपस्थित रहे।वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डा भगवान परिहार मुकेश कच्छावाह व पूजा खदाव द्वारा रोगानुसार योग अभ्यास करवाया गया है।