Dark Mode
ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

बारां। पंचायतीराज चुनाव के अंतर्गत जिले में मतदान दलों में नियुक्त होने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए सोमवार को ब्लॉक स्तरीय मास्टर टेªनर्स को प्रशिक्षित किया गया। मिनी सचिवालय स्थित अटल सेवा केन्द्र के सेमीनार हॉल में आयोजित प्रशिक्षण में जिले भर से 47 ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर्स ने भाग लिया जिन्हे दक्ष प्रशिक्षकों ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच व उपसरपंच के निर्वाचन के लिए किए जाने वाले कार्यों एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणाथियों को ईवीएम व मत पेटियों के माध्यम से होने वाले मतदान सहित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। ब्लॉॅक स्तरीय प्रशिक्षक आगामी दिनों में मतदान दल कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी व जिला परिषद सीईओ राजीव तोमर ने अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय प्रशिक्षक सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र मेघवाल, पूनम गौतम व दिनेश गालव ने ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!