Dark Mode
विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत प्रशिक्षण 18 अक्टूबर से

विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत प्रशिक्षण 18 अक्टूबर से

बारां। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिले पीठासीन अधिकारियो एवं समस्त मतदान अधिकारी को राजकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय बटावदा कोटा रोड बारां में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रमशरू 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 को पुरूष, महिला व दिव्यांग प्रथम पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, माईक्रो ऑब्जर्वर और 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023 को पुरूष, महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारी द्वितीय, तृतीय, तथा विडियोग्राफर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रमशरू 16 नवम्बर से 18 नवम्बर 2023 को पुरूष, महिला एवं दिव्यांग पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम और 19 नवम्बर से 21 नवम्बर 2023 को  पुरूष, महिला एवं दिव्यांग मतदान अधिकारी द्वितीय, तृतीय, को  प्रशिक्षण दिया जाएगा। तृतीय प्रशिक्षण 24 नवम्बर 2023 को मतदान दलों के प्रस्थान से पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड़ बारां के खेल मैदान में किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!