Dark Mode
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि का हस्तातंरण रविवार को

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि का हस्तातंरण रविवार को

जिला स्तरीय कार्यक्रम माली समाज भवन में आयोजित होगा


पाली/ मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ समारोह एव योजना की प्रथम किश्त हस्तातंरण समारोह के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअली लाभार्थी किसानों से संवाद करेंगे। पाली जिला मुख्यालय पर माली समाज भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री  ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को प्रथम किश्त 1000 रूपए डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरित करेंगे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह को जिला,ब्लाक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिला, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान समुचित व्यवस्थाएं एवं अधिकाधिक लाभार्थी किसानो की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!