Dark Mode
परिवहन शासन सचिव ने आरटीओ जयपुर प्रथम झालाना डूंगरी का किया औचक निरीक्षण

परिवहन शासन सचिव ने आरटीओ जयपुर प्रथम झालाना डूंगरी का किया औचक निरीक्षण

विभिन्न शाखाओं में जाकर आमजन से जुड़े कार्यों का किया बारीकी से अवलोकन

जयपुर। परिवहन शासन सचिव शुचि त्यागी गुरुवार को प्रातः 9:20 पर झालाना डूंगरी प्रादेशिक परिवहन कार्यालय(आरटीओ) जयपुर प्रथम में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने टैक्सी शाखा, गैर परिवहन शाखा, लाइसेंस निर्माण, लर्निंग लाइसेंस सेक्शन का अवलोकन किया और आमजन के कार्यों से जुड़ी प्रत्येक खिड़की पर स्वयं जाकर वाहन पंजीयन, पंजीयन का नवीनीकरण, नाम हस्तांतरण, लाइसेंस हॉल और लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।


त्यागी आज गुरुवार को कार्यालय समय से ठीक पहले झालाना डूंगरी आरटीओ प्रथम कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने आमजन के कार्यों से संबंधित सभी सेक्शनों का अवलोकन किया। टैक्सी श्रेणी सेक्शन में उन्होंने व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन और उससे संबंधित फाइलों और पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के राजस्थान में पंजीयन की प्रक्रिया से संबंधित फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए। फाइलों की पेंडेंसी कम होने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!