ठेलों पर दिए कचरा पात्र
सीकर। लायंस क्लब सीकर डायमंड द्वारा स्वच्छ सीकर स्वस्थ सीकर अभियान के तहत पहले चरण में हरिराम बहड़ सर्कल के आस पास के ठेलो पर कचरा पात्र दिए गए।कार्यक्रम संयोजक लायन पल्लवी जैन ने बताया की क्लब द्वारा अधिक से अधिक कचरा पात्र तीन चरण में लगाए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर प्रीति जैन ने बताया कि द्वितीय चरण में कच्ची बस्ती में डस्टबिन कैंपेन चलाया गया।जिसके अंतर्गत क्लब द्वारा कचरा पात्र वितरित किए गए।कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों व बच्चों को साफ सफाई का महत्व बताया गया।जैसा कि सभी को पता है कच्ची बस्ती में रहने वाले अधिकतर लोगों द्वारा सब्जी व चाट के ठेले लगाए जाते हैं उन्हें भी कचरा पात्र दिए गए,ताकि बाजार में गंदगी को फैलने से रोका जा सके।उन्हें साफ-सुथरा रहने और बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास फैली हुई गंदगी को साफ करने का तरीका बताया गया व शहर में साफ सफाई एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए न केवल नगर परिषद बल्कि अन्य सामाजिक संस्थाएं और हर एक नागरिक को युद्ध स्तर पर आगे आकर कार्य करना होगा ।लायंस क्लब सीकर डायमंड आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम कर समाज के सभी वर्गों में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूकता जगाते रहेंगे ।इस दौरान कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर प्रीति जैन,क्लब सचिव लायन पूनम शर्मा,लायन डॉक्टर प्रदीप जैन,लायन सज्जन अग्रवाल,लायन देवेंद्र सोनी, लायन पल्लवी जैन आदि मौजूद रहे।