बंदरों में फैली त्वचा रोग का उपचार किया
सीकर । पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ दीपक अग्रवाल ने बताया डॉक्टर सुमित्रा संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सीकर के निर्देशन में पशुपालन विभाग एवं वन विभाग द्वारा हर्षनाथ पहाड़ पर बंदरों में फैली त्वचा रोग का उपचार किया जा रहा है । पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुमित्रा खीचड़ के आदेशों की अनुपालना में उपनिदेशक डॉ दीपक अग्रवाल त्वरित कार्यवाही करते हुए उपचार हेतु चिकित्सीय टीम का गठन किया एवं 8 मई 2023 से लगातार बंदरों को रेस्क्यू करते हुए दवाइयों द्वारा उपचार किया जा रहा है गठित टीम में डॉ मुकेश कुमावत डॉ रोहिताश जाखड़ पशुधन सहायक दिनेश ओम प्रकाश अशोक पंकज एवं मुकेश ने वन विभाग की टीम के अधिकारी रेंजर भीम सिंह यादव एवं दीपचंद यादव वनरक्षक कानाराम पप्पू राम पूनम सीताराम परसाराम के सहयोग से अब तक कुल 35 बंदरों का उपचार किया जा चुका है जिला रोगनिदान प्रयोगशाला पशुपालन विभाग सीकर के प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा ने आज चार बंदर के त्वचा नमूनों की जांच की जिसमें त्वचा रोग खुजली की पुष्टि हुई। उपरोक्त उपचारित बंदरों में कुछ बंदर ठीक होने लग गए हैं उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा ।
हर्ष पर आने वाले ग्रामीणों से निवेदन है कि वह बंदरों को को मीठा ना डालें एवं सड़ी गली एवं फफूंद वाली चीजें ना डालें