सिर की गांठ का इलाज, जटिल ऑपरेशन से बचा ली चिकित्सकों ने भगा गायरी की जान
उदयपुर । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रतिदिन राज्य के हजारों परिवार जीवनदान पा रहे हैं। इस योजना में दस लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क किया जा रहा है एवं मरीज बिना रुपया खर्च किए स्वस्थ हो पा रहे हैं।
बांसवाड़ा जिले के घाटोल निवासी भगा गायरा बताते हैं कि उनके सिर में कई दिनों से तेज दर्द हो रहा था। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े निजी चिकित्सालय (गीतांजलि चिकित्सालय) में चेक अप कराया। यहाँ उन्हें सिर में गांठ होने की शिकायत बताई गई और ऑपरेशन की सलाह दी गई। चिकित्सकों की सलाह पर मरीज यहाँ भर्ती हुआ और निशुल्क ‘ट्रांसफिनोईडल सर्जरी’ कर उसके सिर की गांठ निकाल दी गई। इस ऑपरेशन में कुल 59 हजार 400 रुपए का खर्च आया जिसका भुगतान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से चिकित्सालय को किया गया।