Dark Mode
गंभीर बीमारियों में होम्योपैथी से इलाज संभव - विधायक गोपाल शर्मा

गंभीर बीमारियों में होम्योपैथी से इलाज संभव - विधायक गोपाल शर्मा

हौम्यौपैथिक पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए ओउमाश्रय सेवा धाम सम्मानित

जयपुर। जयपुर विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होम्योपैथी फिजिशियंस द्वारा गोपालपुरा बायपास स्थित होटल मिस्टिक फॉल्स में डॉ सैमुअल हैनिमेन की 271 वी जयंती मनाई गई। आयोजन सचिव डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में गंभीर बीमारियों पर चर्चा हुई जिसमें डॉ अशोक लादुना, डॉ विमल सोनी, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ अमित खंडेलवाल, डॉ तारा प्रकाश यादव, डॉ एल सी शर्मा सहित कई अन्य विशेषज्ञों ने अपने पेपर प्रेजेंट किए।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक डॉ गोपाल शर्मा रहे।उन्होंने होम्योपैथी के बारे में अपने अनुभव साझा किए तथा कहा कि इससे गंभीर इलाज संभव है। इस अवसर पर होम्यो यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ के सी भिंडा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से तथा निराश्रित मंदबुद्धि मनोरोगी जनों के हौम्योपैथी से उपचार द्वारा सतत् प्रोत्साहन हेतु ओउमाश्रय सेवा धाम संस्थापक यशपाल यश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अनिल गुप्ता,डॉ सुनीता गुप्ता,डॉ ममता शर्मा, डॉ रवि बड़गुजर,डॉ सिमेंद्र,डॉ अंकिता माथुर,डॉ सायमा अली,डॉ मो अमान,डॉ अंजू कोठारी,योग गुरु ढाकाराम,वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत,ओमाश्रय सेवा धाम के प्रभारी यशपाल यश, पूर्व पार्षद राम अवतार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस गोष्ठी में डॉ अशोक कुमार लादूना ने कहा कि हम फेल हो सकते हैं लेकिन होम्योपैथी कभी फेल नहीं होती,उन्होंने फाटक रिपेर्टरी का जिक्र करते हुए अपने कई जीर्ण रोगों के उपचार के बारे में जानकारी दी और कहा कि हम बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं।अंत में महासचिव डॉ अजय यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!