महावीर इंटरनेशनल द्वारा वृक्षारोपण
आमेट. महावीर इंटरनेशनल संस्था के केंद्र द्वारा निर्देशित 10 दिन के पखवाड़े का कार्य में बुधवार को महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा पहला कार्यक्रम नंदी गौशाला में गायों को चारा गुड़ खिलाया गया। नंदी गौशाला में कार्यक्रतृ पुष्कर पारीक ने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए संस्था अध्यक्ष व सदस्य को ओपर्णा व तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। संस्था द्वारा दूसरा कार्यक्रम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण कर किया गया है । इस वृक्षारोपण में डॉ.सीपी सूर्या,डॉ. सारीन कुमार वर्मा, डॉ.आशीष कुमार सर, मीना मैडम व संस्था अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा,मंत्री सुभाष कोठारी,डिप्टी डायरेक्टर पर्यावरण संरक्षक ज्ञानेश्वर मेहता, ललित ढिलीवाल,अभय कुमार गेलड़ा, महेंद्र कुमार हिरण,विकास खटोड़, अशोक कुमार गांधी, पवन कच्छारा, सतीश सोनी, राजू डांगी आदि सदस्यों ने नंदी गौशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाया एंव वृक्षारोपण किया। यह जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।