कांकरिया विधालय में किया वृक्षारोपण
खेतड़ी । शहीद रोहिताश्व गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरिया में भामाशाह प्रहलाद गुर्जर द्वारा विद्यालय में 21 पौधे भेंट किए गए जिनको विद्यालय के प्राचार्य डी.आर भूपेश द्वारा विद्यालय में लगवाया गया। प्रधानाचार्य भूपेश ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए व वृक्षारोपण करने के साथ उनकी देखभाल का जिम्मा भी लेना चाहिए। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैसी लूनीवाल, रघुवीर सिंह मीना,नरेश कुमार, सत्यपाल, सुरेंद्र मूंड , प्रमेंद्र कुमार,पूरणमल सैनी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाचार्य ने भामाशाह प्रहलाद गुर्जर का विद्यालय में वृक्ष भेंट करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।