राहुल गांधी का जन्म दिवस पर किया वृक्षारोपण
रतनगढ़ । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य पूसाराम गोदारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग स्टेट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में एन एच 11 पर 51 पौधे लगाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य गोदारा ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार है पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिवस शादी विवाह है के अवसर पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसकरण गोड, पार्षद मुखत्यार अहमद खान, नेमीचंद खटीक, जगदीश खटीक, अब्बास गोरी, संदीप सिंह भोजासर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद किलानिया, चांद खा खोखर, युवा नेता आसिफ मालिक, जगदीश खटीक, संदीप भार्गव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।