पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फलोदी . कोंग्रेस नेता एवम पूर्व यूथ अध्यक्ष जिला कोंग्रेस मोहन गोदारा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुगन रिसोर्ट में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, विकास अधिकारी नारायण सुथार, थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, बाप एसडीएम महावीर सिंह, चाखू एवम भोजासर थानाधिकारी, डीटीओ कार्यालय से पवन बंजारा एवम भारत जांगिड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान राम कोलू, भामाशाह बाबूराम मदेरणा, कोंग्रेस नेता रामु माली, बाबूराम माली, जिलापरिषद सदस्य दिलेरसिंह भाटी, वकील गंगाराम , शिव, राम बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक मोहन गोदारा ने बताया कि रिसोर्ट में पौधरोपण का कार्य निरन्तर जारी है जिसके तरह इस बार करीब 500 पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया है ।