वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सीकर । लायंस क्लब सुरभि द्वारा स्व. राधाकृष्ण पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राधाकिशनपूरा में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान के तहत 501 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लायंस क्लब सुरभि की प्रोजेक्ट चेयर पर्सन मंजू खेतान, जेड सी ए पूजा शर्मा, अलका शर्मा, अध्यक्ष स्वाति बंसल, सचिव संगीता पहाडिय़ा, कोषाध्यक्ष सुजाता चिरानिया, ममता, विद्या शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रही। क्लब की पदाधिकारियों ने सभी से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। और उसकी सार संभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं को लेनी चाहिए।