Dark Mode
छोटीखाटू में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया

छोटीखाटू में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया

छोटीखाटू। तहसील में रविवार को हरियाली तीज पर राज्य सरकार व जिला कलक्टर डीडवाना - कुचामन के निर्देशानुसार वन महोत्सव की क्रियान्वित के अन्तर्गत तहसील परिसर व नगर पालिका खाटू खुर्द में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। छोटीखाटू तहसीलदार नृसिंह चारण ने बताया कि तहसील छोटी खाट के परिसर व तहसील में 100 से अधिक पौधे लगाये गये। साथ ही नगर पालिका खाटू खुर्द में विभिन्न जगहों पर करीब 600 पौधे लगाये गये। आगे भी पौधारोपण का कार्यक्रम जारी रहेगा। पौधारोपण के समय तहसीलदार नृसिंह चारण, भू. अ. निरीक्षक रामनिवास, प्रकाशचंद काला, पटवारी पवन मुन्दलिया, भूपेन्द्र सिंह कः सहायक, जगदीश राम होमगार्ड, ज्ञानाराम उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका खाटू खुर्द में पौधारोपण मे ईओ नृसिंह चारण, चेयरमेन रणवीर सिहं, जन प्रतिनिधी कल्याण सिंह, एएओ मनमोहन, किशन, पार्षद नंदू खिंची, अजीत व अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। पौधरोपण के दौरान तहसीलदार नरसिंह चारण सभी से आग्रह किया पौधों सुरक्षा हम सभी को करनी है जिससे यह पौधे हर भरे वृक्ष बने और इनकी छांव और अन्य फायदा हो और पौधरोपण से होने फायदे की जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!