Dark Mode
जीवन के लिए पेड़ अनमोल उपहार: ममता चौधरी

जीवन के लिए पेड़ अनमोल उपहार: ममता चौधरी

 
बयाना। अपना घर सेवा समिति बयाना महिला एवं पुरुष इकाई द्वारा संयुक्त रूप से  नायब  तहसीलदार  ममता  के सानिध्य में वृक्षारोपण  किया गया इस अवसर पर  ममता  ने कहा कि मानव जीवन को सुखी समृद्धि व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ पक्षियों व जानवरों के लिए भोजन व आश्रय  प्रदान करते हैं वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है स्थानीय महिला इकाई अध्यक्ष इंदु शर्मा  ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। पुरुष इकाई अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को  क़ायम रखने में पेड़  पौधों की अहम् भूमिका होती है आज ग्लोबल वार्मिंग के युग में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने जरूरी हैं।कार्यक्रम में संतोष जी कारवारी ने कहा आज लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं इसके  भयावह    परिणाम  हम सबको देखने को मिल रहे हैं  पेड़ो की कटाई को भी हमें रोकना होगा।
 इस इस अवसर पर संस्था के सम्मानित सदस्य त्रिलोक जी उपाध्याय,केशव जी गुप्ता, पुनम सक्सेना,अल्पना गोयल, रचना गंगल,लता, सुनीता बंसल,नीलू फौजदार, हेमलता ,सपना, शिवदेवी, मंजू ,बोली ,अनिता संधिया, सुनीता कंसल,नीलकमल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!