Dark Mode
ट्रेलर बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की कुचलने से मौत, दूसरा घायल

ट्रेलर बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की कुचलने से मौत, दूसरा घायल

सवाईपुर। नेशनल हाईवे 758 पर रविवार रात उसे समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब ट्रेलर व बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, वही टेलर के नीचे कुचलने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं सूचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची | थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बनकाखेड़ा व चावंडिया के बीच भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर व बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रेलर के नीचे कुचलना से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वही उसका दुसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को सवाईपुर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार जारी है, मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, मृतक की पहचान पौड़रास निवासी नारायण पिता भेरु सालवी उम्र 22 वर्ष व घायल की राधेश्याम उर्फ पप्पू पिता नन्दलाल सालवी उम्र 25 वर्ष के रूप में हुए | मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा किया तथा हाईवे को सुचारु किया, वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गए, वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नारायण लाल पिता की इकलौती संतान थी, इस हादसे से उनके घर का चिराग बुझ गया, जैसे ही पौड़रास गांव में इस हादसे की सूचना मिली तो गांव में सन्नाटा सा गया व घर पर चीख-पुकार व कोहराम मच गया | आज सोमवार सुबह पुलिस ने शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया | शव का आज पौड़रास गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!