दो कारों में जबरदस्त टक्कर, हादसे में कार सवार एक व्यक्ति हुआ घायल,
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती,
शिवदासपुरा पुलिस पहुंची मौके पर,
खेतापुरा गांव के पास नहर रोड चौराहे की घटना
चाकसू : शिवदासपुरा इलाके के खेतापूरा गांव के नजदीक रिंग रोड नहर चौराहे पर 2 कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई वही हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था और टक्कर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई है । वही पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया वही फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।