Dark Mode
कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा को बड़ा झटका, AAP का सूपड़ा साफ

कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा को बड़ा झटका, AAP का सूपड़ा साफ

शिमला. नगर निगम शिमला के लिए वोटों की गिनती अब खत्म हो गई है। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। कांग्रेस ने 34 में से 24 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में नाकाम रही क्योंकि उसने केवल 9 सीटों पर ही जीत साहिल की है। सीपीआईएम ने खाते में एक सीट गया है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के लिए राज्य में यह दूसरा बड़ा झटका है। दिसंबर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अपनी संभावनाओं को लेकर उत्साहित थी।


शिमला नगर निगम में जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यावाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर हम आए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस अपने अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़े पर पहुंच रही है। यह जनादेश हमारी सरकार और विकासात्मक राजनीति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के विश्वास की पुष्टि करता है। आम आदमी पार्टी को यहां एक भी सीट नहीं मिली।
हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट किया कि नगर परिषद शिमला में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सभी नव निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यावाद और आभार। वहीं, कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई। जनता की सेवा-कांग्रेस का संकल्प।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!