जोहारमल जालान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण
नवलगढ. अलायंस क्लब नवलगढ व एस.एन बी.एड काॅलेज व एस.एन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रसिद्ध सेठ षिक्षा के लिये समर्पित जोहारमल जालान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण किया गया। सर्व प्रथम उनकी मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माला पहनाकर पुष्पांजलि दी गई। पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाषंकर जांगिड ने बताया कि श्री जालान जी नवलगढ मे षिक्षण संस्था बनाने में अग्रिम पक्ति मे थे। करीब सवा सौ वर्ष पहले संस्कृत स्कूल की स्थापना हुई थी उसके बाद एस.एन विधालय प्राइमरी स्कूल बने। आज इस संस्था पीजी कालेज बी.एड काॅलेज व इंगलिष स्कूल आदि संचालित हो रहे है। ज्ञात रहे इस संस्था से निकले लोग उच्च स्तरों तक पहुंचे है जिनमे पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल जी पुरोहित है। बी.एड काॅलेज प्राचार्या डाॅ तारा सैनी ने कहा कि नारी षिक्षा की अलख जालान जी ने जगाई थी जो लगातार कार्य कर रही है। प्रांतपाल जगदीष प्रसाद जांगिड पूर्व प्रांतपाल डीपी शर्मा व मुरली मनोहर चोबदार ने भी अपने संबोधन मे षिक्षा के लिये समर्पित जालान परिवार को साधुवाद दिया। धन्यवाद ज्ञापन एस.एन स्कूल के प्राचार्य नवीन कुमार शर्मा ने दिया। इस अवसर पर के के डीडवानिया पंकज शाह सुहित पाडिया हिमा अग्रवाल आदि क्लब सदस्य तथा पत्रकार व बी.एड काॅलेज के अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। ज्ञात रहे जालान परिवार की तीन पीढिया नारी षिक्षा के लिये जालान जी के पदचिन्हो पर चलकर कार्य कर रही है।