ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा
सूरतगढ़ . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व विधायक गंगाजल मील की अध्यक्षता एवं हनुमान मील परसराम भाटिया पीसीसी सदस्य के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रंधावा, संगठन महामंत्री धर्मदास सिंधी, कमलदत्त शर्मा, अनिल रांका, मोहनलाल डेलू,करमचंद अरोड़ा, ओम गोदारा, मुखराम खिलेरी, अमरसिंह, गणेश ढूकिया, साहबराम स्वामी, पार्षदगण व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।