हरडिया हाऊस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
खेतड़ी। खेतड़ी हरड़िया हाऊस में बुधवार को राजपुत नेता स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि दी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राजपूत समाज के लोगों ने लोकेंद्र सिंह कालवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि सभा को उम्मेद सिंह निर्वाण जिला परिषद सदस्य,धर्मेन्द्र सिंह तोमर, हरीओम सिंह उसरिया, ओमबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह हरड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में कालवी जैसे नेता बिरले ही पैदा होते है, जिन्होंने अपना सारा जीवन समाज के नाम कर दिया। हम सभी उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चले तो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर एडवोकेट बजरंग सिंह निर्वाण, पाबुदान सिंह निर्वाण, हवासिंह, महेन्द्र सिंह, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा,अजित सिंह तंवर, रामवीर सिंह, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, जगदेव सिंह, सत्यपाल सिंह, मदन सिंह, चेतन सिह, अनिरुध सिंह, कुन्दन सिंह, आदी राजपूत समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।