शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
बीदासर। नोखा-सीकर मार्ग स्तिथ भूतनाथ मंदिर में गुरुवार देर शाम श्रीराम निःस्वार्थ सेवा संगठन द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संगठन के अध्यक्ष संदीप सुथार ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण हम आज स्वतंत्र भारत में बड़े सम्मान के साथ निवास कर रहे हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार नायक, समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र स्वामी, वायुसेना के पूर्व वारंट ऑफिसर नेमाराम सुथार, शिक्षक सुरेश कुमार ज्यानु, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद राजपुरोहित, बजरंग दल के संयोजक धनराज नाई, पार्षद बेगराज नाई, प्रकाश यादव, गिरधारी दर्जी, मुकुल जांगिड़, रमेश शर्मा, लालचंद गहलोत, सत्यनारायण शर्मा, शंकर महाराज, मदनलाल शर्मा, देवेंद्र शेखावत सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।